शहीद दिवस पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी

बिहार डेस्कः आज शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद यथा उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानंद सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवी प्रसाद चौधरी, राजेन्द्र सिंह, राम गोविंद सिंह की दी गयी कुर्बानियों को याद किया गया और उन्हें शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजजि अर्पित की गयी। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजकीय समारोह का आयोजन शहीद स्मारक परिसर में किया गया। राजकीय समारोह में राज्यपाल सत्यपाल मल्लिक एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीदों के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, पथ निमार्ण मंत्री नंद किशोर यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह और गांधी जी, स्व. राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी सुरेश देवी, अमर शहीद स्व. राजेन्द्र सिंह के परिजन संजय कुमार सिंह, स्व. राम गोविंद सिंह के परिजन एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सचिवालय प्रांगण स्थित शहीद पार्क में जाकर अमर ज्योति के समक्ष माल्यापर्ण किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया।

Leave a Comment

8 + 2 =