भाजपा महानगर पिछड़ा मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश शाह की अध्यक्षता मे संपन्न

पटना: भाजपा,महानगर पिछड़ा मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश शाह की अध्यक्षता मे राजा उत्सव हॉल,कंकरबाग़ कॉलोनी किया गया,जिसमे चुनाव संबंधी जानकारी एवं सामाजिक सरोकार पर बिचार विमर्श किया। बैठक में अध्यक्षता करते मुकेश शाह ने कहा भा ज पा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सब को इसका मान सम्मान देना होगा। पार्टी भी पिछड़ा वर्ग को सम्मान दे रही है।हमारे मोर्चा के कार्यकर्ता कभी लग्न से चुनाव प्रचार में लगेऔर अपने उम्मीदवार जिताये। उपाध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने कहा कि हर विधान सभा मेंहमारे मोर्चा के कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। पार्टी से रोज समन्वय स्थापित करेंगे और उसके गाइड लाइन पर काम करेंगे। पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोज कुमार एवं कुमारअभिषेक ने घोषणा की,कि चुनाव से पहले कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ता को चुनाव संबंधी प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक मे भाग लेने वालो ई अभिषेक,विपुल कुमार उर्फ गांधीजी ,ध्रुव नारायण पंडित, राजेश प्रसाद शर्मा, मुकेश सैनी,विजय कुमार गुप्ता,ब्रजलाल पंडित,विभीषण यादव एव विश्वमोहन प्रमुख थे। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता संतजी ने किया।

Leave a Comment

+ 37 = 46