#BiharPolice की सफल कार्रवाई- नालंदा जिले के एकंगरसराय थानांतर्गत दिनांक 20.09.2025 को हुये लुट कांड का 36 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन!
दिनांक 20.09.2025 को एकंगरसराय थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाईपास पर हथियारबंद अपराधियों ने 02 व्यक्तियों से मोबाइल, 20,000/- रूपये नकद और आधार कार्ड लूट लिया।
तकनीकी अनुसंधान एवं छापेमारी के बाद महज 36 घंटे में इस कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करते हुए 01 विधि-विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध।
02 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल, 9500/- रुपया नकद एवं अन्य सामानों को किया गया बरामद।
गिरफ्तार किये गए तीनों अपराधकर्मियों का जिले के विभिन्न थानों में पूर्व से रहा है गंभीर आपराधिक इतिहास।