साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप कुल 12 मैच होंगे

एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बाॅल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बी.एन.क्लब,रामनगरी,आशियाना पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) में कुल 12 मैच खेले जायेंगे। जबकि सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम विजेता घोषित किये जायेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन “खेलेंगे जीतेंगे,चमक बिखेरेंगे खिलाड़ी” के थीम पर आधारित है।
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों/पदाधिकारियों को बिहारी व्यंजन परोसा जायेगा।
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक-सह-समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने बताया कि चैंपियनशिप के सभी मैच तीन-तीन सेटों का खेल जायेगा। खिलाड़ियों व पदाधिकारियों के लिए ठहरने व भोजन की उत्तम व्यवस्था की गयी है। पटना में पहली बार आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप को यादगार बनाया जायेगा। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों व पदाधिकारियों का कल से पटना आगमन शुरू हो जायेगा।

 

Leave a Comment