03 जनवरी 2026 को ऑटो मेन्स युनियन बिहार का एक प्रतिनिधिमण्डल ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर सात सुत्री मांगों से सम्बन्धित मांग पत्र बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार से मिलकर ऑटो चालकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और इसके समाधान का अनुरोध किया।
गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार ने ग्रहण किया पदभार
परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिनिधिमण्डल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि ऑटो चालकों की जो भी समस्याओं से आप लोगों ने अवगत कराया है उसे परिवहन विभाग गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द इसका समाधान नियमानुकूल करेगी। उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल को यह भी भरोसा दिलाया कि परिवहन विभाग का कोई भी पदाधिकारी ऑटो चालकों सहित आम जनता को वाहनों के कागजात बनाने के दौरान भष्ट्राचार में लिप्त पाये जायेगें उन पर विभागीय स्तर पर कारवाई की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण
प्रतिनिधिमण्डल में युनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल, अध्यक्ष प्रवीण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार और मनोज कुमार मुख्य रूप से शामिल थें। प्रतिनिधिमण्डल ने परिवहन मंत्री श्रवण कुमार से 7 सुत्री मांगों के अलावा पटना जिला सहित पुरे बिहार में मंहगाई को देखते हुए हर दो साल पर ऑटो का भाडा की समीक्षा कर भाडा का निर्धारण करने की मांग की है।