क्या रद्द हो जाएगा रोहिणी आचार्य का नामांकन ?

पटना : बिहार के अंदर पांचवें चरण में जो लोकसभा सीट सबसे अधिक चर्चा में बना हुआ है। यह सीट है सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र। यहां से इंडिया गठबंधन समर्थित आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्या का नामांकन पत्र रद्द करने के लिए अब पटना हाईकोर्ट में अर्जी दायर की गई है। इसमें सारण के निर्वाचन अधिकारी के 4 मई के आदेश को निरस्त करने की मांग की। इस अर्जी में कहा गया है कि रोहिणी आचार्या के पासपोर्ट की अच्छी तरह से जांच नहीं की गई कि वह पिछले सात वर्षों से अधिक समय से सिंगापुर में रहते हुए वहां कि नागरिक है या नहीं ? रोहाणी के भारतीय नागरिकता पर भी सवाल उठाया गया है।

रेलवे का टिकट चेकर है, तो वह टिकट चेक नहीं करेगा ?

अशोक चौधरी के तोते से खेलते दिखे अनंत सिंह

इस अर्जी में संविधान का हवाला देते हुए कहा गया है कि रोहिणी अनुच्छेद 84 एवं 102 के तहत लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए वह योग्य नहीं हैं। याचिका में कहा गया है कि रोहिणी सिंगापुर की निवासी हैं और अपने नामांकन पत्र में कई गलत जानकारी दी है।  उन्होंने अपने  घर का कोई पता नहीं दिया है। चल-अचल संपत्ति के बारे में भी सही जानकारी नहीं दी गई है। मालूम हो कि सारण से आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के नामांकन पत्र और हलफनामा के खिलाफ शिकायत राज्य के मुख्य निर्वाचन आयोग और सारण के रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष की थी। शिकायत में कहा गया था कि रोहिणी आचार्य ने अपनी आय और चल संपत्ति को लेकर इनकम टैक्स रिटर्न के संबंध में हलफनामा पर गलत जानकारी दी है। अपने हलफनामा में रोहिणी ने अपनी इनकम को लेकर वर्ष 2022-23 के रिटर्न में 3,16, 360/- रुपये, 2021-22 में 1,67,840/-, 2020-21 में 4,030/-, वर्ष 2019-20 में 3, 88,090 और वर्ष 2018-19 में 3, 89, 033/- रुपये दिखाया है।

Leave a Comment