नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने उम्मीदरों की घोषणा की| झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी| इनमें दो महिला कैंडिडेट हैं| अन्नपूर्णा देवी व गीता कोड़ा. कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी को बीजेपी ने फिर उम्मीदवार बनाया है. एक बार फिर बीजेपी ने इन पर भरोसा जताया है| इसके साथ ही कांग्रेस से हाल ही में बीजेपी में आयीं गीता कोड़ा को सिंहभूम से टिकट दिया गया है| तीन सीटों पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है|
झारखंड की 11 सीटों पर बीजेपी ने शनिवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी| 11 उम्मीदवारों में दो महिलाएं हैं| इनमें अन्नपूर्णा देवी व गीता कोड़ा शामिल हैं| शेष नौ सीटों पर पुरुष उम्मीदवारों को पार्टी ने उतारा है|रांची से संजय सेठ को फिर टिकट मिला है, वहीं खूंटी से अर्जुन मुंडा को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है| कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, सिंहभूम से गीता कोड़ा, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे, जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो, लोहरदगा से समीर उरांव, पलामू से विष्णुदयाल राम व हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल को टिकट मिला है| राजमहल में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी को टिकट दिया गया है| बता दें कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं|