राष्ट्रमंडल खेल :अनीष भानवाल ने निशानेबाजी में जीता गोल्ड

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया)। भारत के किशोर निशानेबाज अनीष भानवाल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अनीष ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण के साथ ही स्वर्ण पदक जीता और साथ ही इन खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने भारत की झोली में 16वां स्वर्ण पदक डाला। भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीष ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल करते हुए सोना जीता। उन्होंने 2014 में ग्लाग्सो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलिया के डेविड चापमान की ओर से बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस स्पर्धा में नीरज कुमार को निराशा हाथ लीग। उन्हें पांचवां स्थान हासिल किया।

Leave a Comment

− 4 = 4