- तेजस्वी प्रसाद यादव का राजद कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत - अंजुम आरा
- सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
- प्रो.सुहेली मेहता पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त
- जलकुंभी से मखाने की खेती में क्रांति
हाईवे पर 12 फुट नीचे पानी में यात्रियों से भरी बस पलटी
मोतिहारी : मोतिहारी गोपालगंज हाईवे पर कोटवा थाना के बेलवा माधव में बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे सहरसा से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी बस 12 फुट निचे पानी में पलट गई |

बस के पलटने की तेज आवाज के बाद आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे। पानी के कारण कोई बस के पास नहीं पहुंच पा रहा था।
हालांकि धीरे-धीरे शीशा तोड़ कर कई लोग बाहर आए। घटनास्थल पर किसी भी यात्री ने किसी अपने के नहीं मिलने की शिकायत नहीं की है। मौके पर पहुंची डुमरियाघाट व कोटवा थाने की की पुलिस ने घटनस्थल पर बस निकालने के लिए एक क्रेन मंगवाया। उसकी क्षमता कम होने के कारण बस जब बाहर नहीं निकली तो ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

पुलिस ने एक और क्रेन मंगा कर जल्द बस निकालने का आश्वासन दिया तब लोगों ने जाम समाप्त किया रात साढ़े 12 बजे तक बस को निकाला नहीं जा सका था। ग्रामीण व पुलिस घटनास्थल पर जमे हुए थे। बारिश के कारण भी राहत व बचाव कार्य में देरी हुई। कई आंशिक रूप से जख्मी लोगों का स्थानीय पीएचसी में भी इलाज कराया गया।
Reportby: Santosh Pathak




