9 MLA के साथ शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेते अजित पवार 9 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अजित पवार ने महाराष्ट्र के दूसरे डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण किया है।

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, जवाब में पुलिस पर रोड़ेबाजी, कई गिरफ्तार

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं। अजित पवार के अलावे छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वालसे पाटिल, अदिती तटकरे, हसन मुशरीफ, धर्मराव आत्राम, संजय बाबुराव बनसोडे ने एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले अजित पवार ने एनसीपी विधायकों की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद अजित पवार विधायकों के साथ अचानक राजभवन पहुंचे और शिंदे सरकार को समर्थन देने का पत्र राज्यपाल को सौंप दिया।

मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ ताल ठोकेंगे उनके बड़े भाई

सियासी जानकारों के मुताबिक, पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में शरद पवार के राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने और लोकसभा का चुनाव साथ लड़ने का एलान करने से अजित पवार के साथ साथ एनसीपी के कुछ विधायक नाराज थे और शरद पवार के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एनसीपी से किनारा कर लिया और अजित पवार समेत 10 विधायकों ने बीजेपी की सरकार को अपना समर्थन दे दिया है।

Leave a Comment