मुख्यमंत्री ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी ।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरूचि बढ़ती है। लोगों में पढ़ने-लिखने के प्रति बढ़ती हुयी अभिरूचि के फलस्वरूप बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर – घर फैलेगा। आज का युग ज्ञान का युग है। सब के प्रयास से बिहार सुखी, समुन्नत और समृद्ध बनेगा।

Leave a Comment

− 2 = 3