बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने दिया इस्तीफा
बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को पूर्वाह्न 8.30 बजे से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उक्त जानकारी देते हुए श्री सिन्हा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर उनका चयन के लिए 03 सितम्बर 2022 को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की आम सभा बुलाई गई थी। उक्त आम सभा में “संगम” उर्दू दैनिक समाचार पत्र के संपादक मो० राशिद अहमद ने जितेन्द्र कुमार सिन्हा का नाम बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया था, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत के साथ सहमति देते हुए निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया था। इसके लिए श्री सिन्हा ने शुक्रिया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री सिन्हा ने बताया कि उक्त अवधि से 12 सितम्बर 2023 तक यूनियन की गतिविधि को नियमित रूप से व्यवस्थित करने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया। लेकिन कतिपय सदस्यों का असहयोग, कार्य में व्यवधान, नए सदस्यों को दिग्भ्रमित करने….. के कारणों और कदाचार की सीमा पार करते हुए, को देखते हुए इस्तीफा देने का निर्णय लेना ही न्यायोचित लगा।
इंडिया गठबंधन का एकमात्र लक्ष्य भाजपा को केंद्र की गद्दी पर से उतारना है: लेशी सिंह