गारवेज कलेक्शन शुल्क के विरोध में व्यपारियों की बैठक

पटना: 11 जून 2021(रविवार) को पटना व्यपारी संघ का बैठक अयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता श्री दिनेश शर्मा ने किया।बैठक में नगर निगम के द्वारा होल्डिंग टैक्स के साथ गारवेज कलेक्शन शुल्क को समायोजित करने के निर्णय का जमकर विरोध करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े –राष्ट्रीय मछुआरा दिवस के अवसर पर मंत्री मुकेश सहनी ने सैकड़ों युवाओं के बीच किया मोबाइल फोन वितरण

बैठक में निगम के इस दमनकारी निर्णय को माननीय न्यायालय में भी चुनौती देने का निर्णय लिया गया है।बैठक को पुर्व उपमहापौर सह पार्षद विनय कुमार पप्पु ने भी सम्बोधित किया।विनय कुमार कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम का यह निर्णय बिल्कुल नियमानुकूल नही है बिल्कुल अलोकतांत्रिक भी है।

नगर निगम को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह ऐसी कौन सी अतिरिक्त सेवा वह नगर निगम के आम नागरिकों को उपलब्ध करवा रही है जिसके एवज में निगम लोगों से अतिरिक्त गारवेज शुल्क वसूल कर रही है।विनय कुमार पप्पु ने कहा कि निगम को गारवेज शुल्क सम्बन्धी आदेश अबिलम्ब वापस लेना चाहिए।बैठक में काफी संख्या में होल्डिंग धारक,गोदाम मालिक,कई व्यवसाय से सम्बंधित दुकानदार,होटल मालिक,ऑफिस संचालक आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

66 + = 71