मुख्यमंत्री ने राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की

पटना,13 अक्टूबर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रा पर्व की महाअष्टमी के दिन अगमकुआँ स्थित शीतला माता मंदिर जाकर माँ शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मॉ शीतला देवी, मॉ बड़ी पटनदेवी एवं मॉ छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर मों भगवती दुर्गा की भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। पूजा अर्चना के दौरान शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पटना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य

पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री

उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग महाअष्टमी के दिन दर्शन करने के लिए यहां आते रहे हैं। पिछली बार कोरोना के कारण सबकुछ प्रतिबंधित था, जिसके कारण नहीं आ पाये थे। आज पुनः यहां आने पर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।

Leave a Comment

− 3 = 7