3 दिन पहले गर्दन पकड़ा था आज मंत्री के कंधे पर सिर रख कर चिपट गये नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औऱ उनके मंत्री अशोक चौधरी के बीच का रिश्ते की एक औऱ बानगी आज देखने को मिली| भरी महफिल में नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर उनसे लिपट गये. नीतीश बोले-हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं| 3 दिन पहले नीतीश कुमार अशोक चौधरी को ही गर्दन पकड़ कर खींचते हुए एक पत्रकार के पास ले गये थे|
I.N.D.I.A का पैनिक रिएक्शन है महिला आरक्षण बिल-ललन सिंह
दरअसल नीतीश कुमार आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचे थे| उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी थे| इसी दौरान किसी पत्रकार ने नीतीश कुमार से पूछ लिया कि क्या आपको किसी के टीका लगाने से परेशानी है| दरअसल तीन दिन पहले नीतीश कुमार ने टीका लगाने के कारण ही मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ तक एक पत्रकार के पास ले गये थे| पत्रकार ने भी टीका लगा रखा था| नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ कर पत्रकार के सिर से उनका सिर टकरा दिया था|
आरा स्थित जेल में माताओं के लिए तीन दिवसीय राजयोग कार्यक्रम।
लेकिन आज जब टीका लगाने पर सवाल पूछा गया तो फिर नीतीश कुमार ने जो किया वह बेहद दिलचस्प था| नीतीश कुमार पीछे घूम, जहां मंत्री अशोक चौधरी खड़े थे| वे अशोक चौधरी के पास गये औऱ उनके कंधे पर सिर रखकर लिपट गये| नीतीश कुमार ने कहा-अरे इ तो हमलोगों का प्रेम है| नीतीश कुमार को अपने मंत्री के कंधे पर सिर रख कर लिपटते देख एक बार फिर वहां मौजूद लोग हैरान रह गये|
इस दौरान नीतीश कुमार ये भी कहते रहे कि वे टीका लगाने के खिलाफ नहीं है| वे सभी धर्मों की इज्जत करते हैं| बिहार में 6 धर्मों के लोग रहते हैं, वे सबकी इज्जत करते हैं| नीतीश कहते रहे-आप लोगों को मालूम नहीं है कि हम सबकी इज्जत करते हैं| लेकिन अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर लिपटने की उनकी अदा के बाद वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री की बातें कम ही सुनी|
“लौट के आओगे” ने मचाया धमाल, एक दिन में मिले 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज