आज का इतिहास

19 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने 1843 में विवाह किया।
यूनियन जनरल ग्रैनर ने 1865 में टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया
सोवियत संघ ने 1948 में पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में 1968 को आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया
सोवियत संघ ने 1991 में हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था।
प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. को आजीवन सदस्यता से 1996 को सम्मानित किया गया।
फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में 2005 को पहला स्थान दिया।
19 जून को जन्मे व्यक्ति –
राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का जन्म 1871 को दमोह के पथरिया ग्राम में हुआ।
डेनमार्क के भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता आजे नील्स बोर का जन्म 1922 में हुआ।
उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का जन्म 1931 को हुआ।
कई साल कैद और घर में नजरबंद रहने के बावजूद दुनिया में आजादी का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म 1945 को हुआ
भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह का जन्म 1948 को हुआ।
काँग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी का जन्म 1970 को नई दिल्ली में हुआ।
19 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव –
विश्व एथनिक दिवस
फादर्स डे

Leave a Comment

12 + = 17