- तेजस्वी प्रसाद यादव का राजद कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत - अंजुम आरा
- सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
- प्रो.सुहेली मेहता पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त
- जलकुंभी से मखाने की खेती में क्रांति
‘लालू प्लस टेन = लालटेन’ : सम्राट ने बताया आरजेडी का असली मतलब
लोकसभा चुनाव के बीच पक्ष और विपक्ष के नेता शब्दों की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। पिछले दिनों तेजस्वी यादव की सभा में उनके सामने ही चिराग पासवान की मां को गालियां दी गई। इसे लेकर बिहार की सियासत में खूब बयानबाजी हुई। अब आरजेडी की एक महिला एमएलसी ने चिराग पासवान की मां को लेकर अपशब्द कहे हैं। इसको लेकर बीजेपी ने आरजेडी का असली मतलब समझाया है। जमुई में तेजस्वी यादव की चुनावी सभा के दौरान किसी समर्थक ने चिराग पासवान की मां के लिए अशब्दों का प्रयोग किया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत भी शुरू हों गई। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आरजेडी एमएलसी उर्मिला ठाकुर द्वारा चिराग पासवान की मां को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया गया है।




