भगवान राम के दर्शन के लिए अब इस स्टेशन पर उतरना होगा
अयोध्या: अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदल गया है| अब से इस रेलवे स्टेशन को अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा| भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होना है, लेकिन इससे पहले योगी सरकार ने रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया था|
मोदी कैबिनेट की बैठक में दीघा-सोनपुर के बीच नये 6 लेन पुल की मंजूरी, 3064 करोड़ रूपये खर्च होंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2 दिन पहले निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों के समक्ष स्टेशन का नाम बदलने की इच्छा जताई थी| निरीक्षण के दौरान ही सीएम योगी ने अयोध्या धाम स्टेशन नाम रखने की इच्छा जाहिर की थी|

भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने सोशल मीडिया पर अयोध्या स्टेशन का नाम बदलने की जानकारी दी है| सोशल मीडिया के जरिए सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद भी दिया है| अब अयोध्या जंक्शन को अयोध्या धाम जंक्शन के नाम से जाना जाएगा|
शहीद चंदन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए तेजस्वी







