- बंद चीनी मिल फिर होंगे चालू मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
- मुख्यमंत्री ने मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का किया निरीक्षण
- तेजस्वी प्रसाद यादव का राजद कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत - अंजुम आरा
- सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
किसकी गलती की वजह से हुआ ओडिसा रेल हादसा
ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के 36 घंटा पुरे हो गए हैं। इस रेल हादसे की वजह से अबतक 288 लोगों की मौत हो गयी है। ओडिशा का शायद ही कोई ऐसा हॉस्पिटल होगा जहां मरीजों की भीड़ नहीं होगी। इसी कड़ी में अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि – ये हादसा इंटरलॉकिंग में बदलाव के चलते हुआ है। घटना में जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है और जांच रिपोर्ट जल्द सामने आ जाएगी।

दरअसल, बालासोर में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे के बाद से ही घटनास्थल पर डटे हुए हैं। अब उन्होंने इस पुरे रेल मामले को लेकर सभी तरह की जानकारी साझा किया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि – कल (3 जून) पीएम नरेंद्र मोदी के दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात को एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है साथ ही शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है और पूरी कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए।
बिहार के 5 खिलाड़ी का चयन एशियन चैंपियनशिप में
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसे के कारण का पता लग गया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई ह। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है। रेल मंत्री ने कवच सिस्टम की गैरमौजूदगी को हादसे का कारण नहीं माना है। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट का इससे लेना-देना नहीं है।
बालासोर रेलवे हादसे की सीबीआई जांच — सवालों के घेरे में




