सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज

पटना: पटना साहिब सांसद खेल महोत्सव का आज बहुत ही प्रभावी उद्घाटन हुआ। ये प्रधानमंत्री जी की अगुवाई में एक बहुत ही लोकप्रिय योजना साबित हो रही है। जिसके अंतर्गत लोकसभा सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न खेलों का आयोजन करते है ताकि नई प्रतिभा को अवसर मिलें। आज के उद्घाटन सत्र में मूलत: चार खेल फुटबॉल, कबड्डी, कराटे और शतरंज में लगभग हजारों छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। छोटे – छोटे बच्चियां भी कराटे जिस उत्साह से खेली वह बहुत ही प्रभावी क्षण था।


पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने अपने उदबोधन में कहा की आज केंद्र सरकार की खेल नीति को प्रभावी रूप देने के कारण बच्चियां बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर रही है और कुश्ती में भी अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन कॉमनवेल्थ,ओलांपिंग, एशियन्स गेम्स सभो में बहुत ही अच्छा रहा। जिस उत्साह से बच्चे इसमें भाग ले रहे है इससे बच्चे और बच्चियां के प्रतिभा को नया अवसर मिलेगा ताकि वे और ऊंचाई प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में पावर लिफ्टिंग में कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने वाली कृति राज सिंह उपस्थित थी जिन्होंने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। ग्रामीण इलाके जैसे संपतचक,खुशरुपुर की बच्चियों ने कबड्डी में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। गुरुगोविंद सिंह महाविद्यालय,पटनासिटी के बच्चों का बैंड ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में कुम्हरार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा जी, बांकीपुर विधायक नितिन नवीन जी, विधान परिषद श्री संजय मयुख जी, श्रीमती सीता साहू महापौर, श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी उपमहापौर, क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश तिवारी और अन्य खेल संगठनो के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। यह सांसद खेल महोत्सव का समापन 4 अप्रैल 2023 को होगा। समारोह में बिहार के और खेल के प्रतिभा को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment