बिहार में अब सैनिटाइजेशन पर राजनीति शुरू

बिहार में अब सैनिटाइजेशन पर राजनीति शुरू, पूर्व सांसद बीना देवी ने मुंगेर लोकसभा सांसद ललन सिंह पर लगाया जनता के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप

बिहार में आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर राजनीति शुरू ही रहती है। और अब सैनिटाइजेशन पर भी राजनीति शुरू हो चुकी है। मुंगेर लोकसभा सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के द्वारा क्षेत्र में सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है। जिस पर पूर्व लोकसभा सांसद वीणा देवी ने जनता के साथ धोखाधड़ी का रूप दिया है। उनका कहना है कि सैनिटाइजर के नाम पानी का छिड़काव हो रहा है।

इस पर ललन सिंह के प्रतिनिधि मंटू सिंह ने वीणा देवी को करारा जवाब देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता से ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है कि सैनिटाइजर के नाम पर पानी छिड़का जा रहा है आपके कहने से कुछ नहीं होता है। सांसद जी का नाम हो रहा है इसलिए यह उनको पच नहीं रहा है तो उल-जलूल बयान दे रही हैं। हम युवा जान पर खेलकर क्षेत्र में सैनिटाइजर करवा रहे हैं और वह इल्जाम लगा रही हैं। उनको तो यह भी पता नहीं ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल नाली के कीड़े मकोड़े मारने के लिए किया जाता है और सैनिटाइजर का इस्तेमाल लोग हाथ पर करते हैं। जोक केमिकल हम रख रहे हैं उसका नाम सोडियम हाइपोक्लोराइट है जिसमें नाम मात्र गंध आता है। इसको अगर सब्जी पर भी छोड़कर जाए तो किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत नही होता। उनकी आरोप में किसी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है।अगर हम पानी छिड़क रहे हैं तो आप सैनिटाइजर छिरकवा दीजिए।

रिपोर्ट : विक्रांत कुमार

Leave a Comment

− 5 = 1