प्रो.सुहेली मेहता पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त

वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्या-सह-बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की वरीय उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता को पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड का अध्यक्ष बनाये जाने पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता,डीआरपीएसपीएम की सहायक प्राध्यापिका-सह-बॉल बैडमिंटन संघ की संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, बिहार पिट्टो संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बुके प्रदान कर बधाई दी है। पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के उपरांत प्रो.सुहेली मेहता ने बताया कि पटना विश्वविद्यालय के खेलकूद कोटा पर नामांकित खिलाड़ियों को विश्विद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता के लिए हर संभव मदद की जायेगी। भारत के परंपरागत खेलों को भी बढ़ावा दिया जायेगा। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में विभिन्न खेलों में पटना विश्वविद्यालय की सहभागिता सुनिश्चित करायी जायेगी। पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा विभिन्न खेलों के आयोजन हेतु वार्षिक कैलेंडर जारी किया जायेगा। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने कहा कि प्रो.सुहेली मेहता इससे पूर्व भी पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की महासचिव के तौर पर बेहतरीन कार्य कर चुकिं हैं। इनके अध्यक्ष बनने से पटना विश्वविद्यालय के खेलकूद गतिविधियों में तेजी आयेगी। साथ हीं साथ खेल व खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। बिहार कैरम संघ के सचिव भरत भूषण,बिहार साइक्लिंग संघ के सचिव कौशल किशोर सिंह,बिहार सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव धर्मवीर कुमार,बिहार मलखंब संघ के सचिव प्रवीण कुमार मिश्रा,बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर,खेल प्रशासक ज्योति कुमार,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा रानी ने भी बधाई दी है।

 

Leave a Comment