- बंद चीनी मिल फिर होंगे चालू मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
- मुख्यमंत्री ने मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का किया निरीक्षण
- तेजस्वी प्रसाद यादव का राजद कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत - अंजुम आरा
- सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
रिजर्व बैंक के गवर्नर को मिला धमकी भरा ई-मेल, 11 जगहों पर बम धमाके की बात
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की ई-मेल आईडी पर मंगलवार सुबह 10:50 बजे एक धमकी भरा ई-मेल आया, जिसमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी| धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद आरबीआई के शीर्ष अधिकारी अलर्ट हो गए| पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और ई-मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है|
बिहार के नियोजित शिक्षकों को मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा, नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर

जानकारी के अनुसार, यह ई-मेल ब्रेकिंग न्यूज के विषय के साथ भेजा गया था. आरबीआई गवर्नर को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल में कहा गया कि ‘हमने मुंबई में अलग-अलग जगहों पर 11 बम रखे हैं| ये बम भारतीय रिजर्व बैंक समेत निजी बैंकों में रखे गए हैं, जिन्होंने भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला किया है| इस घोटाले में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कुछ बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी और भारत के कुछ पूर्व मंत्री भी शामिल हैं’|
ठंड मे जरूरत मंद के लिए वस्त्र दान कर मिलता है सुकून : गणेश






