RJD उम्मीदवार मीसा भारती व फैयाज अहमद ने किया नामांकन

 पटना : राज्यसभा चुनाव के लिए राजद ने मीसा भारती और डॉ फैयाज अहमद को उम्मीदवार बनाया है| दोनों आज शुक्रवार को नामांकन करने पहुंचे हैं| लंबे अरसे के बाद लालू प्रसाद यादव भी विधानसभा पहुंचे हैं|दोनों के नामांकन के लिए पूरा लालू परिवार साथ विधानसभा पहुंचे| तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव इस दौरान लालू प्रसाद के साथ रहे|

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती को एक बार फिर राज्यसभा का टिकट दिया है| वहीं, पार्टी ने अपनी दूसरी सीट पर मधुबनी जिले के पूर्व विधायक डॉ फैयाज अहमद को उम्मीदवार बनाया है| ये दोनों शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने विधानसभा पहुंचे|

मीसा भारती अभी राज्यसभा की सदस्य हैं| उनका कार्यकाल सात जुलाई को पूरा हो रहा है| लालू यादव ने मीसा भारती को फिर एकबार राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है| मीसा भारती लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था| भाजपा के रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को हराया था| वहीं दूसरे उम्मीदवार के लिए इस बार डॉ फैयाज अहमद का चयन किया गया|

डॉ फैयाज अहमद 2020 में बिस्फी सीट से राजद के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव हार गये थे| डॉ फैयाज राजद के करोड़पति उम्मीदवारों में से एक हैं| 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने चुनाव शपथपत्र में 2.71 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति घोषित की थी|

Leave a Comment

12 − = 6