गारवेज कलेक्शन शुल्क के नाम पर आम लोगों से लूट

पटना: 30 जुन 2021 पटना नगर निगम के पुर्व उपमहापौर सह पार्षद विनय कुमार पप्पु ने बयान जारी करते हुए कहा कि पटना शहर में महापौर के मनमानी और निजी कर संग्रहक एजेंसी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सशक्त स्थाई समिति द्वारा अनाप शनाप प्रस्ताव पारित कर गारवेज कलेक्शन शुल्क के माध्यम से पटना में व्यपार करने वालों से मानो लूट मचाने की खुली छुट दे दिया गया है |

यह भी पढ़े-बिहार की बेटी ने रचा इतिहास…..

होल्डिंग टैक्स से दोगुना गारवेज कलेक्शन शुल्क बसूल किया जा रहा है| वो भी एक साल का ही नही दो साल का एक साथ।निजी कर संग्रहक कम्पनी को खुली छूट दे दी गई है कि वो सभी कमर्शियल होल्डिंग धरकों से जबरन गारवेज कलेक्शन शुल्क वसूल करे।

यह बिल्कुल की गलत है और आम जन के साथ घोर अन्याय है।विनय कुमार पप्पु ने कहा कि गारवेज कलेक्शन शुल्क के सम्बंध जो आदेश निर्गत किया गया है उस पर तुरंत रोक लगाया जाए इस विषय पर चर्चा हेतु अविलम्ब निगम बोर्ड की बैठक बुलाई जाए।विनय कुमार पप्पु ने सरकार से भी मांग किया है कि महापौर के इस निर्णय पर तुरंत रोक लगाए।होल्डिंग टैक्स के गारवेज कलेक्शन शुल्क का समायोजन कानुनी प्रावधान के विरुद्ध है।इस तुगलकी फरमान पर अविलम्ब रोक लगाई जाए वर्ना इस मामले को माननीय उच्च न्यायालय में ले जाया जाएगा।

 

 

Leave a Comment

1 + 8 =