पटना : महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर आज बोहरा समाज और गोरियाटोली के स्थानीय लोगों ने स्वछता अभियान चलाया। सभी स्थानीय लोग ने निगम के सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सड़क पर झाड़ू लगया,कचड़े को साफ किया और चुना बिलीचिंग का भी छिड़काव किया।साथ सभी लोग सफाई कार्य करने के साथ साथ लोगों से अपील किया की शहर को साफ और स्वच्छ रखने में अपनी महती भूमिका निभाएं।
इस अभियान का नेतृत्व स्थानीय वार्ड पार्षद विनय कुमार पप्पु ने किया।
इस अवसर पर पार्षद विनय कुमार पप्पु ने कहा कि स्वछता सत्य अहिंसा ही के राह पर चल कर हम महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं|
इस अवसर पर बोहरा समाज के और अन्य स्थानीय लोगों ने शिरकत किया।