नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल का निधन

मनोरंजन जगत से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी शो महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल ने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया। गूफी पेंटल के निधन के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

एनटीपीसी कहलगाँव ने किया बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला 2023 का उदघाटन


दरअसल, गूफी पेंटल लंबे दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। मुंबई के अस्पताल में भर्ती गूफी पेंटल की हालत नाजुक बनी हुई थी और सोमवार की सुबह एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 78 साल की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली। आज दोपहर अंधेरी में उनका अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि गूफी पेंटल एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले सेना में रहकर देश की सेवा करते थे। उनके भाई अमरजीत पेंटल बॉलीबुड में काम करते थे, जिन्हें देखकर गूफी पेंटल भी मनोरंजन जगत से जुड़े थे। रामायण के बाद सबसे लोकप्रिय टीवी शो महाभारत में उन्होंने ने सकुनी मामा का किरदार निभाय। इसके साध ही कई अन्य टीवी शो और फिल्मों में वे नजर आए थे।

Leave a Comment

82 + = 88