शोभित सुमन को भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया

पटना : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मीडिया अध्ययन विभाग के शोधार्थी शोभित सुमन को भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेन्द्र राय ने किया है। शोभित ने बताया कि प्रदेश के सभी बुद्धिजीवियों को एक मंच पर लाए जाने की जरूरत है, जिससे समाज में व्यापक पैमाने पर एक सकारात्मक माहौल पैदा होगा। तभी भाजपा के सबका साथ- सबका विकास इस नारे को जन- जन तक पहुंचाया जा सकेगा। इस अवसर पर बिहार भाजपा प्रशिक्षण विभाग के सह संयोजक आनंद पाठक व भाजपा युवा नेता सुमित श्रीवास्तव व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई संदेश दिया।

इसे भी पढ़े –मुकेश की पुण्यतिथि पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रस्तुति ‘एक प्यार का नगमा है’

Leave a Comment

+ 44 = 49