राजधानी पटना के गर्दनीबाग बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवाक,(ASV) संघ शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं बिहार में सुशासन बाबू की सरकार है करोड़ों नौकरी की बहार है फिर भी सांख्यिकी स्वयं सेवाक 12 वर्षों से रोजगार है
बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवक वर्ष 2012 से लेकर 13 तक बिहार तकनीकी सेवा चयन आयोग द्वारा परीक्षा लिया गया था उसके बाद पात्रता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का मेरिट लिस्ट तैयार कर योजना एवं विकास विभाग सांख्यिकी निर्देशालय के द्वारा आर्थिक गणना पशु गणना फसल कटनी एवं शौचालय एवं स्वच्छता का सर्वेक्षण एवं पंचायत में सारी गणना का कार्य के लिए बहाल किया गया थे। हम लोग कार्य भी किया सरकार के द्वारा कार्य के बदले भुगतान बैंक खाते में प्राप्त किया। लेकिन माननीय मुख्यमंत्री महोदय से क्या दुश्मनी थी कि वर्ष 2016 में पैनल निरस्त कर दिए गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल यादव ने गर्दनीबाग में दो 02-09-2025 से आमरण अनशन पर पर सांख्यिकी स्वयं सेवक की मांग को लेकर बैठे हैं राहुल यादव जी ने कहा कि हमने अपनी मांग को लेकर सारे मंत्री और मुख्यमंत्री जी को 12 वर्ष का हजारों बार मांग पत्र सौंपा अभी तक सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। सभी ने आश्रासन देने के सिवा कुछ नहीं किया। आज हम लोग पात्रता परीक्षा पास कर रोजगार बैठे हैं, हम लोग की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। हम अगर सरकार हमारी मांग को नहीं मानती है तो बिहार के सभी सांख्यिकी स्वयं सेवक स्वयंसेवक मुख्यमंत्री आवास के बाहर
आत्महत्या करने का काम करेंगे, आपके द्वारा बिहार में बिना परीक्षा के पास किए टोला सेवाक, तालीमी मरकज,
विकास मित्र, किसान मित्र, आंगनबाड़ी सेविका आदि को रोजगार के बाद स्थाई नौकरी भी कर दिया गया, लेकिन पात्रता परीक्षा पास सांख्यिकी स्वयं सेवक आज भी रोड पर हैं यह कैसा विकास पुरुष का राज्य है जिसमें अन्य हो रहा है हम लोगों को न्याय चाहिए मौके पर पंकज पवन कुमार राकेश विजय आभा कुमारी रेखा पटेल निसार अहमद दिलीप अनमोल रवि शंकर
पूजा कुमारी इत्यादि लोग शामिल हुए पटना के गर्दनीबाग
हमारे मुख्य मांगे:
1. पैनल वापसी
2. समायोजन
3. राज्य कर्मचारी का दर्जा
4. घंटा अनुदान
5. राज कर्मी की सारी सुविधा
बिहार सरकार को सीधा चुनौती दे रहे हैं इस बार विधानसभा चुनाव से पहले हम लोग की बात मान ले जाती है तो हम लोग फिर से बिहार में एनडीए सरकार बनाएंगे नहीं तो हम लोग वोट के चोट पर सरकार को गिरा देंगे
मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार यादव