मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु आज 05.11.2025 को मधुबनी जिले के ईद मोहम्मद चौक जो जलधारी चौक के निकट है में नृत्य – संगीत,नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वीप (SVEEP) कोषांग , मधुबनी तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अपर महानिदेशक श्री एस . के मालवीय तथा विभाग प्रमुख कुमार सौरभ के दिशा निर्देश में, प्रणव मिथिला युवा सेवा संस्थान, मधुबनी के पंजीकृत दल द्वारा किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक दल द्वारा प्रस्तुत नाटक में मतदान के महत्व, नैतिक मतदान, आचार संहिता का पालन एवं “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे संदेशों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। कलाकारों ने गीत, संगीत, संवाद और हास्य-प्रसंगों के माध्यम से मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।
महागठबंधन महिलाओं को तीस हजार रुपए देगा मकर संक्रांति पर
इस अवसर पर उपस्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना की नोडल अधिकारी ( डॉ शिप्रा कुमारी) एवं जिला प्रशासन मधुबनी के कर्मियों ने बताया कि मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को सुगमता एवं सुविधा प्रदान करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। साथ ही युवा, महिला एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से विशेष रूप से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने भाग लिया और नाटक का आनंद लेते हुए मतदान करने का संकल्प लिया।
नुक्कड़ नाटक का आयोजन कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से किया जा रहा है।
कल दिनांक – 06.11.2025 को पुनः इस पंजीकृत दल द्वारा नुक्कड़ नाटक और गीत संगीत के माध्यम से प्राथमिक मक़तब मकसूदा, मोहम्मद पुर दायां भाग में मतदाता को जागरूक किया जाएगा।
दिनांक 05.11.2025से दिनांक 09.11.2025 तक, मधुबनी, राजनगर एवं बेनीपट्टी के विभिन्न कम मतदान क्षेत्र में केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के पंजीकृत दलों द्वारा मतदाता जागरूक कार्यक्रम चलाया जाएगा।
डॉ शिप्रा कुमारी, विभागीय कलाकार, केंद्रीय संचार ब्यूरो दरभंगा




