- तेजस्वी प्रसाद यादव का राजद कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत - अंजुम आरा
- सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
- प्रो.सुहेली मेहता पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त
- जलकुंभी से मखाने की खेती में क्रांति
अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तेजस्वी, सीएम नीतीश से की मुलाकात
बिहार की सियासत में चल रही तरह-तरह की कयासों के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। सीएम आवास में तेजस्वी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। साल 2024 में पहली बार तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई है। बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से लालू-तेजस्वी से नीतीश कुमार की नाराजगी की बातें सामने आ रही थी, इसी बीच तेजस्वी गुरुवार को अचानक सीएम हाउस पहुंच गए।
ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड CBI ने नहीं पेश की डायरी
दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले कुछ हफ्तों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच खटाख की खबरें आ रही थी।कहा जा रहा था कि दोनों नेताओं की बीच नाराजगी का ही नतीजा है कि तेजस्वी सरकारी कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा नहीं कर रहे। दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक में भी लालू-तेजस्वी से नीतीश कुमार की नाराजगी नजर आई थी।







