एनडीए की सुनामी में विपक्ष का सुपड़ा साफ होना तय
पटना: बिहार जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को घोषी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी श्री ऋतुराज कुमार तथा जहानाबाद विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में भव्य रोड शो किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर जी भी उपस्थित रहे। रोड शो के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोषों से नेताओं का जोरदार स्वागत किया।
पहले चरण में प्रचण्ड जीत की राह पर NDA अग्रसर – राजीव रंजन
दोनों नेताओं ने मतदाताओं से आगामी 11 नवंबर को एनडीए के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की और प्रदेश में विकास एवं सुशासन की निरंतरता के लिए एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस मौके पर श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पूरा बिहार एनडीए के रंग में रंग चुका है और चारों ओर एक ही गूंज सुनाई दे रही है – ‘‘2025 में 225, फिर से नीतीश।’’
उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार की जनता ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। जो लोग झूठ और भ्रम फैलाकर जनमत हासिल करने का सपना देख रहे थे, उन्हें जनता ने आईना दिखा दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह है। 14 नवंबर को जारी चुनाव परिणाम में विपक्ष दूर-दूर तक नजर नहीं आएगा, एनडीए की सुनामी में विपक्ष का सुपड़ा साफ होना तय है।




