हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग लापता हैं. आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ ने बुधवार को यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़े –गरीब असहाय बच्चों को फ्री एजुकेशन देगी महिला विकास मंच

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि लाहौल-स्पीति में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 9 लोग लापता हो गए हैं. साथ ही चम्बा जिले से एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है.

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे लाहौल के उदयपुर में बादल फटा. मजदूरों के दो तम्बू और एक निजी जेसीबी पानी में बह गई और जम्मू-कश्मीर निवासी 19 वर्षीय श्रमिक मोहम्मद अल्ताफ घायल हो गया. अल्ताफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दलों को लापता लोगों की तलाश के लिए भेजा गया, लेकिन पानी के तेज बहाव ने मंगलवार रात तलाश अभियान को बाधित किया. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान बुधवार सुबह फिर से शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि चम्बा में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में चम्बा-पठानकोट मार्ग पर चाणेड तहसील में एक जेसीबी हेल्पर बह गया. पुलिस और दमकल के दल तलाश अभियान चला रहे हैं.

Leave a Comment