डेली का डोज

1. हाल ही में किस देश ने विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड जारी किया है?
a. सेशेल्स
b. भारत
c. इंडोनेशिया
d. यूएई

2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किस नाम का स्थान बदलकर उसे अयोध्या रखे जाने की घोषणा की गई?
a. फर्रुखाबाद
b. सलीमगढ़
c. फ़ैजाबाद
d. बहरामपुर

3. अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा एक वानर प्रजाति के दांत का कितने वर्ष पुराना जीवाश्म खोजने का दावा किया गया है?
a. 1.25 करोड़ वर्ष
b. 1 करोड़ वर्ष
c. 80 लाख वर्ष
d. 50 लाख वर्ष

4. आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में कितना प्रतिशत सरकारी हिस्सेदारी बेचने को मंज़ूरी दे दी है?
a. 50%
b. 70%
c. 90%
d. 100%

5. हाल ही में किस देश ने 01 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच भारत समेत 20 देशों को वीज़ा ऑन अराइवल के शुल्क में छूट देने की घोषणा की है जिससे पर्यटकों को करीब 4,400 रुपये का फायदा होगा?
a. सिंगापुर
b. थाईलैंड
c. चीन
d. भूटान

6. पाकिस्तान में ईश निंदा केस में बरी होने वाली ईसाई महिला का क्या नाम है जिसने नीदरसलैंड में शरण की मांग की है?
a. आसिया बीबी
b. नुसरत जहां
c. आरिफा खातून
d. बेगम हजारिका

7. फोर्टिस हेल्थकेयर के सीईओ का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है?
a. नवतेज सिंह
b. अजीत सिंह
c. भवदीप सिंह
d. गुरबक्श सिंह

8. हाल ही में किस राज्य में एक केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई?
a. बिहार
b. आंध्र प्रदेश
c. हरियाणा
d. उत्तर प्रदेश

9. किस देश के सरकारी न्यूज़ चैनल ने हाल ही में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से लैस रोबोट को बतौर न्यूज़ एंकर (समाचार वाचक) नियुक्त किया है?
a. वियतनाम
b. रूस
c. अमेरिका
d. चीन

10. केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने हवाई अड्डों पर पीपीपी योजनाओं के तहत लीज़ पर देने हेतु मंजूरी प्रदान की है?
a. छह
b. सात
c. आठ
d. नौ

उत्तर:

1. a. सेशेल्स
विवरण: सेशेल्स ने विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड जारी किया है जिसका उद्देश्य सामुद्रिक एवं मत्स्य पालन परियोजनाओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है

2. c. फैज़ाबाद
विवरण: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी अदित्यानाथ ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने की घोषणा की है. सीएम ने अयोध्या में मेडिकल कॉलेज का नाम राजर्षि दशरथ और एयरपोर्ट का नाम राम के नाम पर करने की घोषणा की.

3. a. 1.25 करोड़ वर्ष
विवरण: अमेरिकी वैज्ञानिकों को एक वानर प्रजाति के दांत का 1.25 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला है जिसके मुताबिक यह दुनिया में अब तक की सबसे छोटी वानर प्रजाति हो सकती है. विलुप्त हो चुकी इस ‘सिमिलस मिन्यूटस’ प्रजाति के वानरों का वज़न सिर्फ 3.6 किलोग्राम था.

4. d. 100%
विवरण: आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 100% सरकारी हिस्सेदारी बेचने को मंज़ूरी दे दी है.

5. b. थाईलैंड
विवरण: थाईलैंड की कैबिनेट ने 1 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच भारत समेत 20 देशों को वीज़ा ऑन अराइवल के शुल्क में छूट देने की घोषणा की है जिससे पर्यटकों को करीब ₹4,400 का फायदा होगा.

6. a. आसिया बीबी
विवरण: पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून में बरी हुईं ईसाई महिला आसिया बीबी, उनके परिवार के लिए नीदरलैंड्स में शरण की अर्ज़ी दी गई है.

7. c. भवदीप सिंह
विवरण: भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन फोर्टिस हेल्थकेयर में 3.5 साल से कंपनी के सीईओ का पद संभाल रहे भवदीप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है.

8. b. आन्ध्र प्रदेश
विवरण: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आन्ध्र प्रदेश में एक केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की. आन्ध्र प्रदेश केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना विजयनगरम जिले के रेल्ली गांव में की जाएगी.

9. d. चीन
विवरण: चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने 08 नवम्बर 2018 को दर्शकों के सामने एक वर्चुअल न्यूज एंकर (समाचार-वाचक) पेश किया.

10. a. छह
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छह हवाई अड्डों को सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) योजना के तहत लीज़ पर दिए जाने हेतु मंजूरी प्रदान की है.

Leave a Comment

+ 27 = 28