29 अगस्त को राजभवन आक्रोश मार्च करेगा:- हम

पटना 24 अगस्त 2018 (शुक्रवार) :हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्री वृषिण पटेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई | यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आवास 12 एम में स्टैंण्ड रोड पटना में संपन्न हुई | श्री पटेल की अध्यक्षता में बैठक में राज्य में बढ़ते अपराध, हत्या, बालिका गृह में छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार और भोजपुर के बिहिया में एक औरत को सरेआम निर्वस्त्र किए जाने जैसे अनेक गंभीर मामलों को लेकर पार्टी नेताओं ने अपनी गहरी चिंता व्यक्त की | पार्टी नेताओं ने राज्य में वर्तमान स्थिति पर गहनता से मंथन किया और आगे की रणनीति पर चर्चा की | पार्टी कोई इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी नेताओं ने राज्य में गिरती कानून व्यवस्था जैसे इन गंभीर मुद्दों पर जन भावनाओं को देखते हुए आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया है | उसी दिन राज्य सरकार के कुकृत्य को महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन शॉप कर पार्टी अपनी भावनाओं से महामहिम को अवगत कराएगा | यह आक्रोश मार्च पटना के गांधी मैदान रामगुलाम चौक से डाक बंगला होते हुए महामहिम राज्यपाल भवन दिनांक 29 अगस्त 2018 दिन (बुधवार) को समय 11:00 बजे तय किया गया है | इस आक्रोश मार्च में पार्टी के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे| यह जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दी |इस बैठक में पार्टी वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ0 अनिल कुमार, डॉ दानिश रिजवान, बी एल वैश्यन्त्री, अनामिका पासवान, रामविलास प्रसाद, रघुवीर मोची, सुभाष सिंह चंद्रवंशी, राजेशवर मांझी, द्वारिका पासवान, मो तनवीर उर रहमान, अनिल रजक रामचंद्र रावत, अमित पटेल, पप्पू कुमार यादव, श्याम सुंदर सारण, राजेश्वर पासवान रत्नेश पटेल,बलमा विहारी,अजय सिहं, जय शंकर सर्मा, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि नेता मौजूद थे |

Leave a Comment

2 + 1 =