7 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1862 – मुग़ल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय की रंगून में मौत।

1876 – बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।

1917 – रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति।

1951 – जार्डन में संविधान पारित किया गया।

1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।

दुनिया का सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन धरती पर सुरक्षित लौटा।

2000 – अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।

2002 – अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला, आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।

ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।

2003 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया। राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।

2005 – पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए। फ़्रांस ने हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ फतवा जारी किया।

2006 – भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।

2008 – बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012 – ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 की मौत।

? 7 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1832 – पंडित विश्वंभर नाथ – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता

1858 – बिपिन चन्द्र पाल – स्वतन्त्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार, लेखक

1888 – चंद्रशेखर वेंकट रामन – वैज्ञानिक

1900 – एन.जी. रंगा – प्रमुख कृषक नेता तथा सांसद

1954 – कमल हासन – दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता।

1936 – चंद्रकांत देवताले – प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार

Leave a Comment

4 + = 6