नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रपति की भोज में पीएम मोदी से होगा सामना
NDA से अलग होने के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी का आमना-सामना होने जा रहा है। दिल्ली में आयोजित जी 20 समिट के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरह से आयोजित भोज में शामिल होने के लिए देशभर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता मिला है। राष्ट्रपति की भोज में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं।
के के पाठक ने BPSC को दे डाली चेतावनी
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 9 सितंबर को भोज का आयोजन किया है। इस भोज में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसी आमंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के बाद रविवार दोपहर को उनका पटना वापस लौटने का कार्यक्रम है।





