बिहार दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय
बीजेपी ने बिहार में अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करने के लिए खरमास खत्म होने का इंतजार नहीं किया है| लंबे अर्से बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है| हालांकि ये दौरा सरकारी है, लेकिन कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव है, लिहाजा बीजपी की नजर चुनाव पर ही टिकी है|
मार्शल आर्ट्स का बेल्ट टेस्ट संपन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को बेतिया आ रहे हैं| बेतिया शहर के बड़ा रमना मैदान में उनकी सभा और दूसरे कार्यक्रम होंगे| शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी| भाजपा के स्थानीय सांसद औऱ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी आज बेतिया के हवाई अड्डा मैदान से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल रमना मैदान का निरीक्षण किया|
राजन जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने राजद की सदस्य ग्रहण की








