इन चीजों का शनिवार के दिन खरीदना जीवन में लाता है दुर्भाग्य

शनिवार का दिन शनि देव और हनुमान जी की पूजा का दिन माना जाता हैं। इस दिन इन दोनों की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को इनका आशीर्वाद प्राप्त होता हैं और परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्योतिष के अनुसार शनिवार के दिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि इन चीजों को शनिवार को खरीदने से व्यक्ति के जीवन में दुर्भाग्य का आगमन होता हैं और व्यक्ति परेशानियों से घिर जाता हैं। इस दुर्भाग्य से बचने के लिए आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

? लोहे के सामान : शनिवार के दिन लोहे से निर्मित सामान नहीं खरीदना चाहिए खास कर जंग लगने वाली वस्तुएँ। माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहे का सामान क्रय-विक्रय करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं। इस दिन लोहे की वस्तुओं का दान शुभ होता है। इससे शनिदेव के कुप्रभावों से मुक्ति मिलती है और व्यापार में वृद्धि होती है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं से भी बचाव होता है।

? सरसों का तेल : सरसों का तेल शनिवार को खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। दरअसल ऐसी मान्यता है कि इस दिन तेल खरीदने से घर में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होता है जिससे अशुभ घटनाओं का जन्म होता है। साथ ही अगर कोई मांगता है तो इस दिन तेल किसी को देना भी नहीं चाहिए।

? काले तिल : इस दिन भगवान शनि के क्रोध को शांत करने के लिए काले तिल चढ़ाए जाते हैं। ऐसे में काले तिल खरीदना अशुभ माना जाता है।

? ईधन : रसोई में सिलेडर जैसे और भी कई तरह के ईधनों की जरूरत पड़ती है लेकिन कहा जाता है कि शनिवार को घर पर ईधन लाने से परिवार को कष्ट पहुंचाता है।

? चक्की : अनाज पीसने की चक्की इस दिन कभी भी नही खरीदनी चाहिए। इससे परिवार में तनाव रहता है।

? नमक : नमक हमारे भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। अगर नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीदें। शनिवार को नमक खरीदने से यह उस घर पर कर्ज लाता है। साथ ही रोगकारी भी होता है।

? कैंची : कैंची ऐसी चीज है जो कपड़े, कागज आदि काटने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। पुराने समय से ही कपड़े के कारोबारी, टेलर आदि शनिवार को नई कैंची नहीं खरीदते। इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है। इसलिए अगर आपको कैंची खरीदनी है तो किसी अन्य दिन खरीदें।

? काले जूते : शरीर के लिए जितने जरूरी वस्त्र हैं, उतने ही जूते भी। खासतौर से काले रंग के जूते पसंद करने वालों की तादाद आज भी काफी है। अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।

? झाड़ू : झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।
?????????????????

santosh baba

Leave a Comment

26 − 17 =