12 नवंबर  

12 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1781 – अंग्रेजो ने नागापट्टनम पर कब्जा किया।

1847 – ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयाेग किया।

1918 – ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।

1925 – अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1930 – लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुअात इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।

1936 – केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।

1953 – इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1956 – मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1963 – जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।

1967 – इंदिरा गाँधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

1969 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अलग करने की घोषणा की गई थी।

1974 – दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।

1990 – जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।

1995 – नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।

2001 – न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।

2002 – संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।

2005 – ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।

2007 – सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।

2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया। देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।

2009 – भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

? 12 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1896 – सालिम अली, भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी

1940 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।

? 12 नवंबर को हुए निधन

1946 – मदनमोहन मालवीय – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे।

2012 – लल्लन प्रसाद व्यास – भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।

Leave a Comment

− 1 = 5