30 वर्ष की क्या लाचारी, अधिकार मांगें हर बिहारी’ : पप्पू यादव

100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन अधिकार पार्टी, कांग्रेस, हम, रालोसपा, वाम दल समेत अन्य दलों के साथ गठबंधन के विकल्प हैं खुले : पप्पू यादव


आज जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पप्पू यादव ने ‘30 वर्ष की क्या लाचारी, अधिकार मांगें हर बिहारी’ नारे के साथ 18 अप्रैल से जनक्रांति यात्रा के शुरुआत की घोषणा की। पप्पू यादव ने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि बिहार में 30 सालों के सरकार के बाद भी आज बिहार विकास के सभी मानकों पर निचले पायदान पर हैं। यह यात्रा, महिलाओं की सुरक्षा, पलायन, स्वास्थ्य, भ्रष्टचार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर केन्द्रित होगी। हमारी यात्रा, गाँधी की कर्मभूमि रही बिहार के चंपारण से शुरू होकर 30 मई को पटना के गाँधी मैदान में समाप्त होगी।

पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए और विपक्ष से देश के लोकतंत्र को बचाना है। बिहार को विकास की राह पर ले जाना है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने चुनाव से पहले की सांठगांठ कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी की ओर से कांग्रेस, हम, रालोसपा, वाम दल समेत अन्य दलों के साथ गठबंधन के विकल्प खुले हैं। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी (लो) 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम एक विचार वाले दलों के साथ गठबंधन करेंगे। मेरे लिए उन्‍नत बिहार का सपना प्रमुख है, ना कि मुख्यमंत्री का सपना। मैं प्रशांत किशोर, कांग्रेस, रालोसपा, हम, वाम दल को आमंत्रित करता हूं कि वो आगे आए और तीसरे मोर्चा बनायें। साथ ही उन्होंने चिराग पासवान को भी इस मोर्चे में शामिल होने का न्योता दिया है। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गठबंधन सहित अन्य मामलों के फैसले के लिए सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार बुलगानीन, अमला सरदार ,प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ,राष्ट्रीय महासचिव अकबर अली परवेज, राजेश रंजन पप्पू, एम एल जैसीहिमा, मंजे लाल राय, महताब खान ,प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष उमैर खान, राघवेंद्र कुशवाहा, प्रदेश प्रधान महासचिव सूर्यनारायण साहनी बैठक में शामिल थे। राजद रालोसपा एवं अन्य दलो के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

Leave a Comment

11 + = 18