लड़की को अगवा करने की कोशिश

राजधानी पटना में एक दिनदहाड़े नाबालिक लड़की के अपरहण की कोशिश की गई है।यह घटना पटना के बिहटा थाना इलाके की है। जहां कन्हौली बाजार के पास से लड़की को टेम्पो से अगवा करने की कोशिश की गई है।

हालांकि अपराधी इस मे सफल नहीं हो सका क्योंकि उस लड़की के साथ उसकी मां भी थी और शोर मचाने के बाद लोग जुट गए।लड़की को घेरने का प्रयास किये जिसे देखकर अपराधियों ने लड़की को कुछ दूरी पर जाकर उसे उतारकर भाग गए।इतना ही नहीं अपहरण करने में विफल होने पर उस युवक ने लड़की के घर वाले के मोबाइल नम्बर पर मैसेज कर धमकी भी देने लगा।लड़की को अगवा करने का आरोप आशीष रंजन नामक युवक पर लगा है।जो नानी के घर पर पैनाल में रहता है।आशीष ने लड़की का नंबर ऑनलाइन क्लास चलने के दौरान ग्रुप से ले लिया था।नंबर लेने के बाद वो बहुत दिनों से लड़की को परेशान भी करता था।

लड़की ने बताया कि वो काम से अपने मां के साथ घर से बाहर निकली थी।काम निपटा के घर लौटने के दौरान कन्हौली बाजार के पास पहुंची तो एक ऑटो में जबरन अपहरण की कोशिश की गई।लेकिन लड़की के चिल्लाने और स्थानीय लोगों की सूझबूझ के बाद लड़की को छुड़ा लिया गया।घटना के बाद बिहटा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

report by; ratnesh kr..

Leave a Comment

53 + = 57