समाजसेवी रविनंदन सहाय के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

पटना:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष एवं जाने-माने समाजसेवी रविनंदन सहाय के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।
अपने शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 रविनंदन सहाय प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कुशल संगठनकर्ता थे। वे देश एवं विदेश की कई संस्थाओं से भी सक्रिय तौर पर जुड़े रहे थे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को संगठित करने में भी उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। उनके निधन से सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांगठनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Comment

5 + 2 =