current affairs quize 5 november 2018 to 11 November 2018

1. नासा द्वारा हाल ही में अपने किस प्रसिद्ध अंतरिक्ष यान को सेवानिवृत किया गया?
a.    बॉस
b.    डॉन
c.    डिस्कवरी
d.    होप

2. भारत के किस राज्य में विश्व के सबसे बड़े अस्पताल को बनाये जाने की मंजूरी प्रदान की गई है?
a.    हरियाणा
b.    दिल्ली
c.    बिहार
d.    झारखंड

3. हाल ही में किस राज्य में बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया गया?
a.    महाराष्ट्र
b.    उत्तर प्रदेश
c.    राजस्थान
d.    दिल्ली

4. भारत का पहला स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर निम्नलिखित में से किस संस्थान द्वारा तैयार किया गया है?
a.    आईआईटी मुंबई
b.    आईआईटी दिल्ली
c.    आईआईटी मद्रास
d.    आईआईटी बेंगलुरु

5. भारत और जापान द्वारा हाल ही में किस झरने पर पनबिजली परियोजना आरंभ किये जाने हेतु समझौता किया गया?
a.    तुरगा
b.    जेदरा
c.    तलुगा
d.    हासिक

6. केंद्रीय कैबिनेट ने अपराधिक मामलों पर कानूनी सहयोग के लिए भारत और किस देश के बीच समझौते को मंज़ूरी दी?
a. मोरक्को
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

7. किस राज्य सरकार ने हाल ही में एयरोस्पेस तथा रक्षा निर्माण नीति 2019 को लांच किया?
a. बिहार सरकार
b. कर्नाटक सरकार
c. ओडिशा सरकार
d. इनमें से कोई नहीं

8. विश्व नगर दिवस विश्व भर में किस दिन मनाया जाता है?
a. 25 अक्टूबर
b. 31 अक्टूबर
c. 21 अक्टूबर
d. 30 अक्टूबर

9. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 5 नवंबर 2018 को किस शहर में ‘सार्वजनिक खरीद और प्रतिस्पर्धा कानून पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन किया?
a. दिल्ली
b. जयपुर
c. लखनऊ
d. पटना

10. किस देश के मंत्रिमंडल ने देश में श्रमिकों की कमी से निपटने के लिए विदेशी श्रमिकों को अधिक संख्या में आकर्षित करने के विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है?
a. जापान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

11. हाल ही में किस देश ने विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड जारी किया है?
a.    सेशेल्स
b.    भारत
c.    इंडोनेशिया
d.    यूएई

12. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किस नाम का स्थान बदलकर उसे अयोध्या रखे जाने की घोषणा की गई?
a.    फर्रुखाबाद
b.    सलीमगढ़
c.    फ़ैजाबाद
d.    बहरामपुर

13. अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा एक वानर प्रजाति के दांत का कितने वर्ष पुराना जीवाश्म खोजने का दावा किया गया है?
a.    1.25 करोड़ वर्ष
b.    1 करोड़ वर्ष
c.    80 लाख वर्ष
d.    50 लाख वर्ष

14. आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में कितना प्रतिशत सरकारी हिस्सेदारी बेचने को मंज़ूरी दे दी है?
a.    50%
b.    70%
c.    90%
d.    100%

15. हाल ही में किस देश ने 01 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच भारत समेत 20 देशों को वीज़ा ऑन अराइवल के शुल्क में छूट देने की घोषणा की है जिससे पर्यटकों को करीब 4,400 रुपये का फायदा होगा?
a.    सिंगापुर
b.    थाईलैंड
c.    चीन
d.    भूटान

 

उत्तर:

1. b. डॉन
विवरण: क्षुद्रग्रहों (एस्टेरॉयड) के अध्ययन पर निकला अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान ‘डॉन’ रिटायर हो गया है. 11 साल के ऐतिहासिक मिशन के बाद ईंधन खत्म होने के कारण इसने काम करना बंद कर दिया.

2. c. बिहार
विवरण: नीतीश कैबिनेट ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के पुनर्विकास को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 5540.07 करोड़ रुपये की लागत से दुनिया का सबसे ज्यादा 5,462 बिस्तरों वाले अस्पताल में तब्दील किया जाएगा.

3. d. दिल्ली
विवरण: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर बनाया गया बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज 05 नवंबर 2018 से आम जनता के लिए खोला गया. इस ब्रिज पर बहुत समय से कार्य चल रहा था.

4. c. आईआईटी मद्रास
विवरण: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने भारत का पहला स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर विकसित और डिजाईन किया है. इस माइक्रोप्रोसेसर को ‘शक्ति’ नाम दिया गया है.

5. a. तुरगा
विवरण: भारत एवं जापान के प्रतिनिधियों के मध्य हाल ही में 1,817 करोड़ रुपये का तुरगा पनबिजली समझौता हस्ताक्षरित किया गया. यह समझौता तुरगा पनबिजली परियोजना के लिए किया गया.

6. a. मोरक्को
विवरण: केंद्रीय कैबिनेट ने अपराधिक मामलों पर कानूनी सहयोग के लिए भारत-मोरक्को के बीच समझौते को मंज़ूरी दी. इस कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी थी.

7. c. ओडिशा सरकार
विवरण: ओडिशा सरकार ने हाल ही में एयरोस्पेस तथा रक्षा निर्माण नीति 2019 को लांच किया. इस नीति के तहत पहले तीन ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) को न्यूनतम 1000 करोड़ रुपये के निवेश तथा 1000 स्थानीय लोगों को रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए 100 करोड़ रूपए की पूंजीगत रियायत भी प्रदान की जाएगी.

8. b. 31 अक्टूबर
विवरण: 31 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व नगर दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य बढती हुई जनसँख्या तथा समस्याओं के बीच नियोजित तथा सतत शहरी जीवन के लिए कार्य करना है.

9. a. दिल्ली
विवरण: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 5 नवंबर 2018 को दिल्ली में ‘सार्वजनिक खरीद और प्रतिस्पर्धा कानून पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन किया.

10.  a. जापान
विवरण: जापान के मंत्रिमंडल ने देश में श्रमिकों की कमी से निपटने के लिए विदेशी श्रमिकों को अधिक संख्याक में आकर्षित करने के विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है. इसे अब संसद के समक्ष पेश किया जाएगा.

11. a. सेशेल्स
विवरण: सेशेल्स ने विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड जारी किया है जिसका उद्देश्य सामुद्रिक एवं मत्स्य पालन परियोजनाओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है.

12. c. फैज़ाबाद
विवरण: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी अदित्यानाथ ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने की घोषणा की है. सीएम ने अयोध्या में मेडिकल कॉलेज का नाम राजर्षि दशरथ और एयरपोर्ट का नाम राम के नाम पर करने की घोषणा की.

13. a. 1.25 करोड़ वर्ष
विवरण: अमेरिकी वैज्ञानिकों को एक वानर प्रजाति के दांत का 1.25 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला है जिसके मुताबिक यह दुनिया में अब तक की सबसे छोटी वानर प्रजाति हो सकती है. विलुप्त हो चुकी इस ‘सिमिलस मिन्यूटस’ प्रजाति के वानरों का वज़न सिर्फ 3.6 किलोग्राम था.

14. d. 100%
विवरण: आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 100% सरकारी हिस्सेदारी बेचने को मंज़ूरी दे दी है.

15. b. थाईलैंड
विवरण: थाईलैंड की कैबिनेट ने 1 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच भारत समेत 20 देशों को वीज़ा ऑन अराइवल के शुल्क में छूट देने की घोषणा की है जिससे पर्यटकों को करीब ₹4,400 का फायदा होगा.

Leave a Comment

16 + = 17