पवन सिंह बने रिकॉर्ड मशीन, महज 3 घण्टे में मिला 3 मिलियन व्यूज

पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रिकॉर्ड मशीन बने हुए हैं, जिस वजह से उनका कोई भी गाना कुछ ही समय में मिलियन के आंकड़े को पार कर जाता है। अभी उनका पायल देव के साथ रिलीज गाना बारिश बन जाना यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है, इसी बीच पवन का सावन स्पेशल गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ भी रिलीज के साथ लोगों के दिलो दिमाग पर छा गया। इस गाने को महज 3 घंटे में 3 मिलियन व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ता जा रहा है। अब तो लोग उन्हें रिकॉर्ड मशीन भी कहने लगे हैं। वहीं, उनका गाना पुदीना ए हसीना भी खूब वायरल हो रहा है और अब तक इस गाने पर 6 लाख से अधिक रिल्स बन चुके हैं। इसी तरह अब उनका सावन स्पेशल गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ भी आज से धूम मचा रहा है।

तभी सावन के महीने में पावर स्टार पवन सिंह का जलवा बाबा भोलेनाथ के भक्तों पर खूब देखने को मिल रहा है। पवन का गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब प्लेटफॉर्म से रिलीज हुआ है और अब यह तेजी से रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है।

पवन का गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ बाबा भोलेनाथ के आगमन को लेकर तैयारियों से जुड़ा गाना है, जहां यह पूछा जा रहा है कि जब बाबा भोलेनाथ आएंगे, तब उन्हें कहां स्थान ग्रहण कराया जाएगा। क्योंकि बाबा भोलेनाथ सामान्य देव नहीं हैं। इस पर पवन सिंह कहते हैं कि बाबा को बेल पत्र की चटाई पर विराजमान कराया जाय। इन्हीं सुंदर संवाद को लेकर यह गाना बनाया गया और इसमें बाबा भोलेनाथ की महिमा का बखान भी किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। वहीं, पवन सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) ने बताया कि पवन सिंह हर साल एक से बढ़ कर एक सावन गीत लेकर आते हैं, जिसका इंतजार लोगों को बेसब्री से होता है। उन्होंने कहा कि पवन के प्रति लोगों की दीवानगी ने उन्हें रिकॉर्ड मशीन बना दिया है। आने वाले दिनों में उनके बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी में और भी कई चार्ट बस्टर गाने रिलीज होने वाले हैं, इसलिए दिल थाम कर बैठिए।

आपको बता दें कि गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ को पवन सिंह ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने में फ़ीचरिंग सृष्टि पाठक का है। निर्माता राजकुमार सिंह हैं। लीरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

Leave a Comment

+ 52 = 57